Potency Test: मर्दानगी टेस्ट में 3 बार फेल हुआ बलात्कार का आरोपी, गुजरात हाइकोर्ट ने आरोपी को दी जमानत
महिला का आरोप है कि प्रशांत धानक ने मॉडलिंग असाइनमेंट का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया. घटना पिछले साल नवंबर में विजय चौराहे के पास एक होटल की बताई जा रही है.
Potency Test: गुजरात हाईकोर्ट ने एक मॉडल के साथ बलात्कार करने के आरोपी 55 वर्षीय फ्रीलांस फोटोग्राफर को जमानत दे दी. आरोपी के वकील ने तर्क दिया था कि वह जांच के दौरान तीन बार मर्दानगी टेस्ट (Potency Test) में फेल रहा था.
आरोपी प्रशांत धानक को 23 दिसंबर, 2022 को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 27 वर्षीय महिला ने गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप है कि प्रशांत धानक ने मॉडलिंग असाइनमेंट का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया. घटना पिछले साल नवंबर में विजय चौराहे के पास एक होटल की बताई जा रही है. OMG! ‘गलत शरीर’ में पैदा हुई लड़की, SEX के बाद लगा था सदमा, फिर किया चौंकाने वाला काम
धानक के वकील ने अपनी दलील में हाईकोर्ट को बताया कि बलात्कार की शिकायत एक नपुंसक व्यक्ति (Impotent Man) के खिलाफ दर्ज कराई गई है, क्योंकि जांच के दौरान मेडिकल टेस्ट द्वारा तीन बार आरोपी के वीर्य के सैंपल एकत्रित करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि उसके लिंग में न इरेक्शन, न स्खलन.
Gujarat: Photographer Accused of Raping Aspiring Model Granted Bail After He Fails Potency Test Thrice, Medical Reports Reveal There Was Neither Erection, Nor Ejaculation #Gujarat #GujaratHighCourt #PotencyTest https://t.co/gNF7GHMLMN
— LatestLY (@latestly) March 18, 2023
वकील ने कहा, '' आरोपी तीन बार मर्दानगी टेस्ट में विफल रहा. जांच अधिकारी ने सभी साक्ष्य एकत्र किए, लेकिन धानक का वीर्य सैंपल एकत्र नहीं किया जा सका. इसी कारण से वह अभी तक अविवाहित है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

