Ranchi Shocker: घरवालों ने पढ़ाई करने को कहा तो नाराज छात्रा ने दी जान, सात दिन बाद मिला शव

रांची में सात दिन से लापता कॉलेज छात्रा का शव मंगलवार को शहर के धुर्वा डैम से बरामद किया गया. छात्रा को उसके घरवालों ने पढ़ाई करने को कहा था. यह बात उसे नागवार गुजरी थी. वह 14 जनवरी को अचानक लापता हो गई थी.

प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

रांची, 21 जनवरी : रांची में सात दिन से लापता कॉलेज छात्रा का शव मंगलवार को शहर के धुर्वा डैम से बरामद किया गया. छात्रा को उसके घरवालों ने पढ़ाई करने को कहा था. यह बात उसे नागवार गुजरी थी. वह 14 जनवरी को अचानक लापता हो गई थी.

प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि उसने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम एनी अनुष्का कच्छप है. घर वालों ने उसके शव की शिनाख्त कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

बताया गया कि छात्रा के परिजनों ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में उसकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था. पुलिस के साथ-साथ छात्रा के घर वाले उसकी तलाश में जुटे थे. दो दिन पहले उसका बैग धुर्वा इलाके से बरामद किया गया था. घर वालों ने बैग की पहचान की थी. इसके बाद से किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही थी. की सुबह डैम में एक लड़की का शव तैरता देखकर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. दो घंटे बाद उसके घरवालों ने शव की पहचान की.

नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घर वालों के अनुसार, एनी अनुष्का कच्छप पढ़ाई नहीं करना चाहती थी. इसे लेकर उसे समझाने की कोशिश की गई थी. इसके बाद वह किसी को कुछ बताए बगैर घर से निकल गई थी. पुलिस के अनुसार, यह मामला पहली नजर में आत्महत्या का माना जा रहा है. वैसे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट