Ranchi Shocker: रांची में 24 दिन बाद झाड़ी में मिला दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक का शव, बह गए थे झरने की तेज धारा में

रांची में सेल टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के शिक्षक माइकल घोष का क्षत-विक्षत शव रविवार को जोन्हा फॉल से करीब चार किलोमीटर दूर झाड़ी से बरामद किया गया है. वह 19 जून को झरने की तेज धारा में बह गए थे. इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

रांची, 13 जुलाई : रांची में सेल टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के शिक्षक माइकल घोष का क्षत-विक्षत शव रविवार को जोन्हा फॉल से करीब चार किलोमीटर दूर झाड़ी से बरामद किया गया है. वह 19 जून को झरने की तेज धारा में बह गए थे. इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

डीपीएस में म्यूजिक टीचर के रूप में काम करने वाले माइकल घोष मूल रूप से झारखंड के धनबाद के निवासी थे. वह रांची के अलकापुरी मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे. बताया गया कि वह अपने दो साथी शिक्षकों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे. वहां एक ऊंचे चट्टान पर चढ़कर फोटो खिंचवाते समय फिसलकर पानी में गिर गए थे. यह भी पढ़ें: भारत के पहले डेंगू टीके के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण का नामांकन अक्टूबर तक पूरा होगा: आईसीएमआर

घटना के बाद से ही प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई थी. जोन्हा थाने के प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि शव की खोज के लिए लगातार दो दिन तक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया. साथ ही करीब 10 किलोमीटर दूर तक तलाशी अभियान चलाया गया. स्थानीय ग्रामीण भी अपने स्तर से उनकी तलाश करने में जुटे थे. इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

रविवार सुबह ग्रामीणों को झाड़ी में एक शव फंसा हुआ मिला. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान माइकल घोष के रूप में की गई. एनडीआरएफ और प्रशासन के सर्च ऑपरेशन के विफल होने से माइकल घोष के परिजन मायूस थे. रविवार को शव बरामद होने के बाद उनके घर वालों को सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट