Ram Mandir CEO Post: राम मंदिर ट्रस्ट CEO पद के लिए कैसे करें आवेदन, योग्यता, पात्रता मानदंड और आखिरी तारीख सहित अन्य डिटेल्स यहां देखें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

Ayodhya Ram Mandir (Photo Credits: WC)

How To Apply for Ram Mandir CEO Post:  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा गया है, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है." यह कदम हाल ही में सामने आईं प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद मंदिर प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और पेशेवर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

राम मंदिर CEO पद के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

ट्रस्ट ने इस शीर्ष पद के लिए बेहद कड़े और स्पष्ट नियम तय किए हैं. उम्मीदवार के पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ धार्मिक जुड़ाव होना भी अनिवार्य है:  यह भी पढ़े:  अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार, बजरंग बागरा बने नए महासचिव

आयु सीमा और चयन में वरीयता

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की छंटनी और साक्षात्कार (Interview) के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है. इस समिति में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और एनआईटी रायपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावरे शामिल हैं.

क्या होगी जिम्मेदारी और कार्यकाल?

नियुक्त होने वाले CEO का मुख्यालय अयोध्या में होगा. वह संगठन के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करेंगे और सीधे ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे. उनके मुख्य कार्यों में दैनिक प्रशासन, वित्तीय पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का प्रबंधन शामिल होगा.

यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के अनुबंध (Contract) पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. ट्रस्ट ने साफ किया है कि CEO को आवश्यक स्टाफ नियुक्त करने का अधिकार होगा, लेकिन अंतिम नियंत्रण ट्रस्ट बोर्ड के पास ही रहेगा और इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.

Share Now