Rajnath Singh's Rajasthan Tour: राजनाथ सिंह आज राजस्‍थान में, पूर्व सै‍निकों से करेंगे बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजस्‍थान के बाड़मेर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे एक सार्वज‍नकि सभा को संबो‍धित करेंगे

Rajnath Singh

जयपुर, 28 जून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजस्‍थान के बाड़मेर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे एक सार्वज‍नकि सभा को संबो‍धित करेंगे और पूर्व सै‍निकों से बात करेंगे जिले के शेरगढ़ विधानसभा के बालेसर इलाके में आयोजित सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों और योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बालेसर एक राजपूत बहुल इलाका है, इसलिए उनकी इस यात्रा को राजपूत वोटों को रिझाने की दृ‍ष्‍टि से भी देखा जा रहा है. यह भी  पढ़े: Rajnath Singh Offered Prayers at Shri Somnath Temple: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैैैैैनिकों के साथ बातचीत का भी कार्यक्रम रखा है.इस अवसर पर जोधपुर सिटी, सूर सागर, लूनी, फलोदी, जोधपुर ग्रामीण उत्तरी व जोधपुर ग्रामीण के पार्टी कार्यकर्ताओं को एक‍त्रित होने के लिए भी कहा गया है यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा गुरुवार को भरतपुुर में होने वाली भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले हो रही है शुक्रवार को केंद्रीय गृृृृहमंत्री अमि‍त शाह भी राजस्‍थान जाएंगे और उदयपुुर में एक सभा को संबोधि‍त करेंगे उसके बाद वह मोदी सरकार की उपलब्‍ध‍ियों के बार में एक रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड