Rajasthan: पत्नी ने की अपने ही पति की हत्या, प्यार में बन रहा था रुकावट

बता दें की लखासर में रहने वाले रुघवीर सिंह की पत्नी संजू कंवर का अवैध संबंध दूसरे गांव के गणेश सिंह के साथ था. विवाह के पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और मिलते रहते थे. संजू की शादी रुघवीर से होने के बाद भी दोनों अक्सर मिला करते थे,लेकिन पति के होते संजू और गणेश ज्यादा नहीं मिल पाते थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर(bikaner) में एक पत्नी ने प्रेमी के प्यार में पागल होकर अपने ही पति की हत्या कर दी. पत्नी ने 4 युवकों के साथ मिलकर अपने पति को इस तरह मारा कि सारा घटनाक्रम सड़क दुर्घटना लगे, लेकिन पुलिस ने महज दो दिन के अंदर ही एक्सीडेंट की गुत्थी सुलझा ली और पत्नी समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया. Rajasthan: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, दो बहनों को पीटने और गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

बता दें की लखासर में रहने वाले रुघवीर सिंह की पत्नी संजू कंवर का अवैध संबंध दूसरे गांव के गणेश सिंह के साथ था. विवाह के पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और मिलते रहते थे. संजू की शादी रुघवीर से होने के बाद भी दोनों अक्सर मिला करते थे,लेकिन पति के होते संजू और गणेश ज्यादा नहीं मिल पाते थे. ऐसे में गणेश और संजू ने मुलाकातों में बाधा बन रहे पति रुघवीर सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला किया. गणेश सिंह ने भवानी सिंह, लाल सिंह, काननाथ के साथ मिलकर रुघवीर सिंह को मारने का प्लान बनाया.

भवानी सिंह ने रुघवीर को 7 जून को फोन करके मिलने के लिए बुलाया. रुघनाथ को शराब भी पिलाई. इसके बाद लाल सिंह को फोन कर दिया. वह अपने साथ बाकी साथी को लेकर आया. इनके पास एक पिकअप गाड़ी थी. भवानी और गणेश तय योजना के तहत रुघवीर को लेकर नेशनल हाइवे पर ले गए. वहां गाड़ी से टक्कर मारकर रुघनाथ सिंह की हत्या कर दी. इसके बाद मामले को सड़क हादसा बताने का प्रयास किया.

मौके पर पहुंचकर पुलिस को अंदेशा लग गया था कि ये एक कराया गया एक्सीडेंट है. जहां शव मिला वो जगह सड़क से इतनी दूर थी कि शव उछल कर नहीं जा सकता था. पुलिस शुरूआत से ही इसे हादसा नहीं हत्या का मामला मानते हुए छानबीन कर रही थी. पुलिस ने जब इस मामले में पत्नी संजू कंवर के बारे में पता लगाया तो उसके अवैध संबंधों के बारे में भी जानकारी मिल गई. इसके बाद गणेश सिंह की छानबीन की गई. जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट