देश

Rajasthan Shocker: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके 2 प्रेमी गिरफ्तार, जानें क्या थी वजह

राजस्थान के बाड़मेर जिले से सनसनी खेज एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने साजिश रचकर अपने पति युसूफ खान की हत्या अपने दो प्रेमी अलाउद्दीन खान और बरकत खान के हाथों करवा दी. घटना के बाद पुलिस ने युसूफ की हत्या के मामले में उसकी पत्नी के साथ उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार किया हैं.

Rajasthan Shocker: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके 2 प्रेमी गिरफ्तार, जानें क्या थी वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले (Barmer District) से सनसनी खेज एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने साजिश रचकर अपने पति युसूफ खान की हत्या अपने दो प्रेमी अलाउद्दीन खान और बरकत खान के हाथों करवा दी. घटना के बाद पुलिस ने युसूफ की हत्या के मामले में उसकी उसके दोनों प्रेमियों के साथ ही युसूफ की  पत्नी को गिरफ्तार किया हैं. मामले में पुलिस की तरफ से हुए पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि महिला आरोपी जिसका नाम जरीना बानो है. वह अपने दो प्रेमी अलाउद्दीन खान और बरकत खान जो रिश्ते में रिश्तेदार लगते हैं. उनके साथ अवैध संबंध थे. इस बात का उसके पति बरकत को मामूम पड़ने के बाद जरीना ने अपने दोनों प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने के लिए पालन बनाया.

प्लान के मुताबकि युसूफ को अलाउद्दीन और बरकत को दो अगस्त की रात को अपने पास बुलाने के बाद एक सुनसान लगह पर ले गए. युसूफ इनके साजिश के बारे में कुछ समझा पाता कि उन्होंने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. युसूफ की मौत के बाद अलाउद्दीन और बरकत ने शव को बालोतरा कस्बे के मुद्रा रोड पर कामाक्षी कॉलेज (Kamakshi College) के पास फेंक दिया. यह भी पढ़े: राजस्थान: पत्नी ने सब्जी बेचने वाले से हंसकर की बात, गुस्से में तिलमिलाए पति ने उठाया ये कदम

सुबह होने पर राह  जाते लोगों देश सड़क के पास पड़े शव को देखने के बाद पुलिस को इसी सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज, मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस की तरफ से शुरू जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि युसूफ की पत्नी जरीना के कहने पर उन्होंने उसके पत्नी की हत्या की. दोनों इन आरोपियों के इस खुलासे के बाद कि पति क हत्या में जरीना भी शामिल हैं. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद जरीना को भी गिरफ्तार किया हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).