VIDEO: राजस्थान में शख्स को अपनी ही दाढ़ी नोचने पर किया मजबूर, वीडियो वायरल होने के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को अपनी दाढ़ी के बाल नोचने के लिए मजबूर करने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

जयपुर, 10 मई: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को अपनी दाढ़ी के बाल नोचने के लिए मजबूर करने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

मामले से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें सुरेश गुर्जर नाम का व्यक्ति अपनी दाढ़ी के बाल नोचता नजर आ रहा है. ऐसा आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने को मजबूर किया हालांकि, वीडियो में कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मांडल के विधायक उदय लाल भडाणा ने पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की.

पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रताप नगर थाने के प्रभारी सुगन सिंह, एएसआई महेंद्र खोजी और कांस्टेबल बनवारी लाल को निलंबित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान परेशान करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि सुरेश गुर्जर को पुलिस ने आठ मई को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया था. विधायक भडाणा ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और ऐसी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

West Bengal Assembly Elections 2026: चुनाव को लेकर अमित शाह आज बंगाल के दौरे पर, जारी करेंगे BJP का 'संकल्प पत्र', हो सकते हैं कई बड़े ऐलान

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त