Rajasthan: सड़क पर आया राजस्थान कांग्रेस का घमासान, चुप क्यों हैं कांग्रेस जन- अरुण सिंह

कांग्रेस आलाकमान की सख्त चेतावनी के बावजूद सचिन पायलट अनशन पर बैठ गए हैं. वहीं कांग्रेस में जारी घमासान पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि राजस्थान कांग्रेस का घमासान अब सड़कों पर आ गया है.

Arun Singh (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: कांग्रेस आलाकमान की सख्त चेतावनी के बावजूद सचिन पायलट अनशन पर बैठ गए हैं. वहीं कांग्रेस में जारी घमासान पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि राजस्थान कांग्रेस का घमासान अब सड़कों पर आ गया है. सिंह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने, बहुसंख्यकों का विरोध करने और कई घोटालों का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस जन इन मामलों में चुप क्यों हैं? यह भी पढ़ें: Sachin Pilot Hunger Strike: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक दिन का अनशन शुरू किया

अरुण सिंह ने सचिन पायलट के अनशन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, राजस्थान कांग्रेस में घमासान सड़कों पर आया. गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलित शोषण, खान घोटालों और पेपरलीक घोटाले में कांग्रेस जन मौन क्यों हैं? सिंह ने अशोक गहलोत सरकार पर बहुसंख्यक विरोधी होने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा कि पुजारी और संतों की मौत का जिम्मेदार कौन है? उन्होंने गहलोत सरकार की विदाई का दावा करते हुए आगे कहा कि, तुष्टिकरण के मामलों से बहुसंख्यकों की विरोधी सरकार की दुर्गति निश्चित है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज