भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, कई क्षेत्रों में पारा 48 डिग्री के करीब, जानें कब मिलेगी राहत

राजस्थान में गर्मी का कहर अभी थमने वाला नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू, भीषण लू और गर्म रातों की स्थिति बनी रहेगी.

Representational Image | PTI

जयपुर: राजस्थान में गर्मी का कहर अभी थमने वाला नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू, भीषण लू और गर्म रातों की स्थिति बनी रहेगी. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का एक खतरनाक स्तर है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है. उन्होंने चेताया कि अगले कुछ दिन हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में.

15 जून से प्री-मानसून गतिविधियों की उम्मीद

राहत की खबर ये है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कुछ इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. पूर्वी राजस्थान में 15 जून से गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भी जल्द राहत

आईएमडी के अनुसार, 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है. यह राहत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान जैसे इलाकों को भी प्रभावित करेगी, जहां अभी तक लगातार गर्मी से लोग बेहाल हैं.

धूलभरी हवाएं और आंधी भी परेशान करेंगी

अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है. ये हवाएं लोगों के लिए सांस लेने में मुश्किल और आँखों में जलन जैसी परेशानियां बढ़ा सकती हैं. राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 18 से 20 जून के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी