देश

Rajasthan Shocker: नशे में धुत दो युवकों ने वृद्ध महिला से अय्याशी के लिए लड़की की मांग की, मना करने पर गाड़ी से रौंद कर मार डाला

राजस्थान के जालौर जिले में शराब के नशे में धुत दो लड़के रात में एक वृद्ध महिला के घर पहुंचे. उन्होंने महिला से अय्याशी के लिए 'लड़की' की मांग की. जब बुजुर्ग महिला ने लड़की होने से इनकार किया तो उसे अपनी कार से रौंद कर बेरहमी से मार डाला.

Rajasthan Shocker: नशे में धुत दो युवकों ने वृद्ध महिला से अय्याशी के लिए लड़की की मांग की, मना करने पर गाड़ी से रौंद कर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Rajasthan Shocker: राजस्थान से एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. जिसे सुनकर आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे. जालौर जिले में शराब के नशे में धुत दो लड़के रात में एक वृद्ध महिला (Old Woman) के घर पहुंचे. उन्होंने महिला से अय्याशी के लिए 'लड़की' की मांग की. जब बुजुर्ग महिला ने लड़की होने से इनकार किया तो उसे अपनी कार से रौंद कर बेरहमी से मार (Murder) डाला.

मामला जालौर जिले के सांचौर पुलिस क्षेत्र का है. यह वारदात शनिवार रात तब हुई जब दो युवक नशे में धुत होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित कारोला पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद राजमार्ग किनारे स्थित बस्ती की एक झोपड़ी में दोनों घुस गए. नशे में लड़खड़ाते हुए उन्होंने वृद्धा से लड़की उपलब्ध कराने की मांग की. जब वृद्धा ने घर में लड़की नहीं होने की बात कही तो दरिंदों ने गुस्से में आकर वृद्धा को बाहर निकाला और उसके ऊपर अपनी कार चढ़ा दी. यह भी पढ़े: Delhi: लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला को किया किडनैप, फिर किया गैंगरेप, पति से अनबन के बाद पीड़िता जा रही थी रिश्तेदार के घर

वृद्धा के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी बेहूदी मांग को लेकर दोनों युवकों को डांटा भी. जिस बात पर दोनों को गुस्सा आने पर वृद्ध महिला के ऊपर गाड़ी रिवर्स करके चढ़ा दी. वृद्ध महिला जब दर्द से महिला जोर-जोर चिल्लाने लगी तो वे वहां से गाड़ी लेकर भाग गए. घायल अवस्था में आस-पास के लोग महिला को अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई

वारदत की सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दोनों आरोपियों में एक आरोपी का मोबाइल फोन वहां पर गिरा हुआ पाया. उनके वहां से भागते समय मोबाइल छूट गया. पुलिस घटना स्थल से मोबाइल बरामद करने के कुछ ही घंटों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  दोनों आरोपी पास के ही चितलवाना इलाके के रहने वाले है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).