देश

राजस्थान: 50 लाख रूपये के लिए एक शख्स ने करवाई खुद की हत्या, यूपी से बुलाया था किलर

बता दें कि भीलवाड़ा के फाइनेंसर बलबीर खारोल नाम एक व्यक्ति ने अपनी हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी दी, ताकि इसे इंश्योरेंस का पैसा उसके परिवार वालों को मिल जाए. इसके लिए उसने प्लान भी बनाया. सबसे पहले मृतक बलबीर ने 3 अगस्त को 50 लाख रुपए का बीमा करवाया था. उसके बाद उसने 2 सितंबर को अपनी हत्या करवाने की साजिश रची और राजवीर और सुनील यादव को सुपारी दे डाली.

राजस्थान: 50 लाख रूपये के लिए एक शख्स ने करवाई खुद की हत्या, यूपी से बुलाया था किलर
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया. जरा आप भी सोचें कोई अपनी हत्या के लिए सुपारी दे सकता है. हैरान न होए क्योंकि एक शख्स ने आर्थिक तंगी से परेशान एक फाइनेंसर द्वारा अपनी खुद की हत्या करवाने के लिए 80 हजार रूपये की सुपारी दे डाली. ताकि उसकी मौत के बाद बीमा का पैसा उसके परिवार को मरने के बाद मिल जाए. लेकिन मामले में तब मोड़ आ गया जब पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया. उसके बाद इस बात का खुलासा हुआ.

बता दें कि भीलवाड़ा के फाइनेंसर बलबीर खारोल नाम एक व्यक्ति ने अपनी हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी दी, ताकि इसे इंश्योरेंस का पैसा उसके परिवार वालों को मिल जाए. इसके लिए उसने प्लान भी बनाया. सबसे पहले मृतक बलबीर ने 3 अगस्त को 50 लाख रुपए का बीमा करवाया था. उसके बाद उसने 2 सितंबर को अपनी हत्या करवाने की साजिश रची और राजवीर और सुनील यादव को सुपारी दे डाली.

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्रः 100 आवारा कुत्तों के मुंह-पैर बांधकर सड़क पर फेंका, 90 की मौत- जांच शुरू

इन दोनों आरोपियों ने गुवारड़ी नाले के पास ले जाकर बलबीर खारोल की लाश मिली. बलबीर के मुंह में प्लास्टिक और दोनों हाथ-पैरों को बांधा हुआ था. दरअसल बलबीर ने ब्याज पर रुपए देने के चक्कर में अपनी संपत्ति बेचकर 20 लाख का कर्ज मार्केट में ब्याज पर बांट रखा था. लेकिन उसमें नफा की जगह नुकासन होने लगा. इसके कारण वह आर्थिक तंगी में आ गया था. वहीं परिवार के लोगों को का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि बलबीर ने इंश्योरेंस निकाल रखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).