Rajasthan Road Accident: राजस्‍थान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जा रहे छह पुलिसकर्मियों की सड़क दुर्घटना में मौत

झुंझुनू में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जा रहे छह पुलिसकर्मियों की रविवार को तड़के चुरू जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पु‍ल‍िसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई. हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ.

Road Accident (Photo Credit: ANI)

जयपुर, 19 नवंबर : झुंझुनू में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जा रहे छह पुलिसकर्मियों की रविवार को तड़के चुरू जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पु‍ल‍िसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई. हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया. नागौर के खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने की एक पुलिसकर्मी की झुंझुनू में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में ड्यूटी लगी थी. पुलिसकर्मी जाइलो कार में झुंझुनूं जा रहे थे, तभी सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक से टक्कर हो गई. यह भी पढ़ें : Sanjay Gadhvi Passes Away: ‘धूम’ फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी का 56 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. मौके पर ही मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है. हादसे में खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल सुखाराम व कांस्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया. जोधपुर ले जाते समय कांस्टेबल सुखाराम की भी मौत हो गई. डीजीपी उमेश मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Lucknow Weather Update: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू