राजस्थान में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार

देश में कोरोनावायरस के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर की जमाखोरी और कालाबाजारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब राजस्थान में इसकी कालाबाजारी का एक नया मामला सामने आया है. राजस्थान में विभिन्न 48 स्थानों पर छापेमारी के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित छह आरोपियों को इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

जयपुर, 21 अप्रैल: देश में कोरोनावायरस के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर की जमाखोरी और कालाबाजारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब राजस्थान में इसकी कालाबाजारी का एक नया मामला सामने आया है. राजस्थान में विभिन्न 48 स्थानों पर छापेमारी के दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित छह आरोपियों को इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. बता दें कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान इस इंजेक्शन की काफी मांग है और देश के कई हिस्सों में इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं.

पुलिस उपायुक्त अजयपाल लांबा और डीसीपी, अपराध, दिगंत आनंद के अनुसार, पुलिस ने 48 स्थानों पर छापा मारा था. अधिकारियों ने कहा, जब टीम समर्थ मेडिकल स्टोर पहुंची और इंजेक्शन मांगा, तो मालिक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि एक इंजेक्शन की कीमत 15,000 रुपये होगी. दलवीर सिंह ने दो इंजेक्शन वर्मा को दिए थे.

यह भी पढ़ें- COVID-19 Fact Check Series: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच साल 2020 से ये 5 फेक सोशल मीडिया मैसेजेस फिर से आए हैं लौट

पुलिस ने वर्मा और सिंह दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने इस मामले में विकास मित्तल का नाम लिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद मित्तल ने बसंत जांगिड़ का नाम लिया, जिसने उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विक्रम गुर्जर और शंकर माली का नाम लिया.

अतिरिक्त डीसीपी सुलेश चौधरी ने कहा कि पूछताछ करने पर यह पता चला है कि गुर्जर और शंकर माली ने गुरुग्राम से 725 इंजेक्शन खरीदे थे और उन्हें एजेंटों के माध्यम से जयपुर में अत्यधिक कीमतों पर बेचा जा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

NEET UG 2026: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, राजस्थान SOG की जांच और कथित अनियमितताओं पर NTA ने जारी किया स्पष्टीकरण

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट