देश

Rajasthan New CM: पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

भाजपा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है. पार्टी ने मंगलवार को पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया.

Rajasthan New CM: पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 दिसंबर : भाजपा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है. पार्टी ने मंगलवार को पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया.

25 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सांगानेर से चुने गए शर्मा भाजपा की राज्य इकाई में पदाधिकारी रहे हैं. राज्य में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे -- पूर्व सांसद दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा. यह भी पढ़ें : Maharashtra: सात बेटियों की मां ने बेटा न होने पर टॉर्चर करने वाले पति को मारने के लिए रची साजिश, हत्यारों को किया नियुक्त

दिल्ली से गए पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे और भजनलाल शर्मा का नाम घोषित किया. मंगलवार को शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया, उनके नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने रखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).