Rajasthan: ICU में मेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान पीपीई किट पहनकर किया डांस, जांच के आदेश

एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोविड ICU में कुछ नर्सिंग कर्मी डांस करते हुए नज़र आए हैं जैसे ही ये संज्ञान में आया है. इस मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो ये जांच करेगी कि अस्पताल में ये डांस क्यों और किसलिए किया गया.

आईसीयू में हुए डांस की होगी जांच, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो )

एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोविड ICU में कुछ नर्सिंग कर्मी डांस करते हुए नज़र आए हैं जैसे ही ये संज्ञान में आया है. इस मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो ये जांच करेगी कि अस्पताल में ये डांस क्यों और किसलिए किया गया. डिप्टी कंट्रोलर, राजीव गांधी जनरल अस्पताल, अलवर, राजस्थान ने कहा. बता दें कि राजीव गांधी जनरल अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में नर्सिंग कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान पीपीई किट पहनकर फिल्मी गानों पर डांस किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर कर दिया. ये घटना सोमवार 8 फरवरी की रात 12 से 1 बजे के बीच की है. वीडियो वायरल होने बाद एक कमिटी गठित की गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी.

कोविड महामारी फैलने पर अस्पताल ने 10 बेड के सर्जिकल आईसीयू को 6 बेड के कोविड आईसीयू में बदल दिया था. अब कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती न होने के कारण आईसीयू को तीन दिन पहले कोविड फ्री कर दिया गया है. सोमवार आईसीयू में नाईट ड्यूटी पर मौजूद दो आईसीयू कर्मी प्रदीप कुमार शर्मा, योगेश कुमार यादव और सफाई कर्मी अजय ब्रजमोहन ने मोबाइल पर फिल्मी गाने बजाकर डांस किया. इस दौरान आईसीयू के बेड खाली थे.

देखें वायरल वीडियो:

यह वीडियो सामने आने के बाद नर्सिंग कर्मियों की आईसीयू से ड्यूटी हटा दी गई है. जांच के लिए बनाई गई कमिटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल कर्मी की कई लोग आलोचनाएं भी कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश