Rajasthan: शख्स ने लड़कियों से की ‘The Kerala Story’ देखने की अपील, लोगों ने पकड़कर पीटा

राजस्थान के जोधपुर में एक व्यक्ति ने लड़कियों से फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने की अपील क. कथित तौर पर लोगों ने उशकी पिटाई कर दी.

सनशाइन पिक्चर्स (Photo Credits: Instagram)

जोधपुर(राजस्थान), 7 मई: राजस्थान के जोधपुर में एक व्यक्ति की विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सकारात्मक समीक्षा अपने सोशल मीडिया पर साझा करने व लोगों खासतौर पर महिलाओं से इस फिल्म को देखने की अपील करने पर कथित तौर पर पिटाई की गई है और उसे धमकी दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि उसने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का सदस्य है और उसने मंदिर पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देरावर सिंह ने कहा, ‘‘पीड़ित ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात को घर लौट रहा था तभी तीन लोगों ने उसे रोक लिया और व्हाट्सऐप स्टेटस पर फिल्म की प्रशंसा कर उनके समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया.’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों ने शिकायतकर्ता को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी और उससे मारपीट की.’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट