जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल
घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्राले में टकरा गयी
राजस्थान के श्री डूंगरगढ़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 12 लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बीकानेर जयपुर राजमार्ग पर जोधासर और सेरूणा गांव के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्राले में टकरा गयी. उन्होंने कहा कि हादसे में 8 से 10 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 12 अन्य घायल हैं जिन्हें बीकानेर और आसपास के अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Rajasthan: 10 people killed, 20-25 injured in collision between a bus and truck on National Highway 11 near Shri Dungargarh in Bikaner district pic.twitter.com/Pcfc42xdix
— ANI (@ANI) November 18, 2019
बता दें कि बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी और टक्कर के बाद उसमें आग लग गयी. घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट जहां हुआ वहां, भीड़ भी जमा हो गयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

