राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को दी 17 दिनों की पैरोल, इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने की अनुमति

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 17 दिन की पैरोल दी है.

Asaram | PTI

नई दिल्ली: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 17 दिन की पैरोल दी है. पैरोल के तहत उन्हें इलाज के लिए महाराष्ट्र के खोपोली स्थित माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक्स एंड हॉस्पिटल्स जाने की अनुमति दी गई है. इस अवधि में 15 दिन इलाज के लिए और 2 दिन यात्रा के लिए जोड़े गए हैं.

सिर्फ मुफ्त राशन ही मत देते रहो, जॉब भी दो... सुप्रीम कोर्ट की सरकार को नसीहत.

पहले से जोधपुर में इलाज करा रहे आसाराम

इससे पहले, आसाराम (Asaram) जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में 10 नवंबर से 30 दिन की पैरोल पर इलाज करवा रहे थे. मंगलवार को यह अवधि समाप्त होने के बाद, उन्होंने पुणे के माधवबाग अस्पताल में इलाज के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी.

हाईकोर्ट ने जस्टिस दिनेश मेहता और विनीत माथुर की खंडपीठ के आदेश पर आसाराम को पैरोल दी. माना जा रहा है कि आसाराम 15 दिसंबर तक इलाज के लिए महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल के लिए जोधपुर से रवाना हो सकते हैं. आसार्म को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र के माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक्स एंड हॉस्पिटल्स, खोपोली में एडमिट किया जाएगा.

जोधपुर सेंट्रल जेल लौटना अनिवार्य

इलाज के बाद आसाराम को फिर से जोधपुर सेंट्रल जेल लौटना होगा. पैरोल के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. जोधपुर से आसाराम सीधा हवाई मार्ग से महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे. इलाज खत्म होने के बाद, उन्हें 17 दिन की पैरोल समाप्ति पर वापस जेल जाना होगा.

इलाज के लिए दी गई पैरोल की शर्तें

कोर्ट ने पैरोल के साथ कुछ शर्तें लगाई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा:

कोर्ट ने अपने आदेश में आसाराम और उनके पैरोकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ अलीबाग (महाराष्ट्र) द्वारा सुझाए गए मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाए. इलाज के बाद आसाराम को फिर से जोधपुर सेंट्रल जेल लौटना होगा. पैरोल के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट