Rajasthan: जयपुर में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में स्कूल की शिक्षिका पर लगाया-बेइज्जत करने का आरोप

राजस्थान के जयपुर से एक ख़ुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां एक 11वीं क्लास की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें छात्रा ने अपनी स्कूल की शिक्षिका को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

राजस्थान के जयपुर से एक ख़ुदकुशी का मामला सामने आया है. यहां एक 11वीं क्लास की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें छात्रा ने अपनी स्कूल की शिक्षिका को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में नाबालिग छात्रा ने लिखा कि मैंने सब काम छोड़ दिए फिर भी पूरे स्कूल में मैडम ने मेरी बेइज्जती कर रखी है. शिक्षिका के बेज्जत से सदमे में आने की वजह से वह इस दुनिया को छोड़ रही है.

वहीं छात्रा एक ख़ुदकुशी के बाद परिजनों ने भांकरोटा थाने में स्कूल शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि शिक्षिका के बेज्जती के चलते उनके बेटी की जान गई है. इसलिए वे चाहते हैं कि शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई हो. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: दिल्ली में युवक ने पुलिस से परेशान होकर की खुदकुशी, सुसाइड से पहले वीडियो बना मामा से कहा- 'मेरी मां का ख्याल रखना'

वहीं वारदात को लेकर भांकरोटा पुलिस ने बताया कि छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी. शनिवार दोपहर को वह घर में अकेली थी. मां बाहर से जब लौटी तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद मिला. वह परेशां होकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि नाबालिग छात्र मृत अवस्था में फंदे से लटकी हुई है और पास में ही एक सुसाइड नोट पड़ा हुआ है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड