Rajasthan Food Poisoning: राजस्थान में प्रसाद खाने के बाद 42 बच्चे अस्पताल में भर्ती, एक नाबालिग लड़की की मौत

झालरापाटन में एक स्थानीय मेले में भंडारे में प्रसाद खाने और पानी पीने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि 42 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

(Photo : X)

जयपुर, 30 नवंबर: राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन में एक स्थानीय मेले में भंडारे में प्रसाद खाने और पानी पीने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि 42 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मृतक बच्ची की पहचान अजय कश्यप की बेटी तन्वी कश्यप (7) के रूप में हुई है. अजय ने बताया कि मेले से लौटने के बाद तन्वी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. इसके बाद हम उसे मंगलवार को डॉक्टर के पास ले गए. उसकी तबीयत बेहतर हो रही थी लेकिन फिर उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए. फिर हम उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत बिगड़ गई. बुधवार को उसकी मौत हो गई. Bharat Gaurav Train Food Poisoning: चेन्नई-पुणे ट्रेन का खाना खाने से 40 यात्रियों को हुआ फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती

झालावाड़ अस्पताल के बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. गौतम नागौरी ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत वाले कम से कम 42 बच्चे अस्पताल में भर्ती किए गए. इनमें से 16 बच्चे पीआईसीयू, 6 बच्चे वार्ड और 3 बच्चे इमरजेंसी में भर्ती थे. ये सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

डॉ. गौतम नागौरी ने कहा कि पानी के नमूने ले लिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. सभी बच्चों को ड्रिप लगाई गई है. फिलहाल कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं है. माना जा रहा है कि इन बच्चों ने दूषित भोजन या पेय पदार्थ का सेवन किया है.

ऐसे और भी बच्चे थे, जिन्होंने मेले में कुछ नहीं खाया, बल्कि या तो पानी पीया या नदी के पानी से हाथ-मुंह धोये. कुछ बच्चों ने भंडारे का प्रसाद भी खाया था.

सीएमएचओ डॉ. जीएम सैयद ने बताया कि मंगलवार को बच्चों ने वहां लगे हैंडपंप से पानी पी लिया था और बालाजी मंदिर के भंडारे से प्रसाद लिया था.

कुछ बच्चों ने गोलगप्पे भी खाए. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि परिवार के सदस्यों द्वारा बताए गए जल स्रोतों से सात नमूने लिए गए.

अधिकारी ने कहा कि इनमें से चार नमूने नदी घाटों से, एक नमूना ट्यूबवेल से और दो नमूने हैंडपंप से लिए गए हैं. इन्हें जांच के लिए पीएचईडी लैब में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मेला समिति की बैठक भी बुलाई गई है और सभी को साफ-सफाई तथा ताजा खाद्य सामग्री रखने का निर्देश दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट