राजस्थान: भरतपुर में चलती बस पर गिरी हाइटेंशन तार, करंट लगने से कई यात्रियों की मौत

राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है. जहां भरतपुर जिले में बुधवार को एक बस के बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि बस में करंट उतरने से आग भी लग गई. फिलहाल वृस्तित जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

बस पर गिरा बिजली का तार (Photo Credits: Pixabay/File)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) से बड़ी खबर आ रही है. जहां भरतपुर (Bharatpur) जिले में बुधवार को एक बस के बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि बस में करंट उतरने से आग भी लग गई. फिलहाल वृस्तित जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक सीकरी कस्बे में गुलपाड़ा में यात्रियों से भरी बस पर हाइटेंशन लाइन का तार गिर गया. इस वजह से उसमें सवार यात्री हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गए. हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल हताहतों की संख्या का खुलसा नहीं हो सका है. मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस मौजूद है और बचाव कार्य चल रहा है.

यह भी पढ़े- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. एक निजी बस जिले के गुलपाड़ा से गुजर रही थी. तभी सड़क पर झूल रहे 11 हजार केवी के हाइटेंशन लाइन के तारों का संपर्क बस से हो गया. इससे बस में करंट फैल गया और आग लग गई. अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mathura Boat Accident: यमुना नदी में नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10, कई लोग अब भी लापता (Watch Videos)

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड