राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: PM मोदी 10 चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आने वाले दिनों में राज्य में कम से कम दस चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है. इसके तहत वह 25 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य में कम से कम 10 आमसभाओं को संबोधित करेंगे.
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आने वाले दिनों में राज्य में कम से कम दस चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है. इसके तहत वह 25 नवंबर से चार दिसंबर तक राज्य में कम से कम 10 आमसभाओं को संबोधित करेंगे.
कार्यक्रम के अनुसार मोदी 25 नवंबर को अलवर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 26 नवंबर को वह सुबह 11 बजे भीलवाड़ा, दोपहर 12.50 बजे बैणेश्वर धाम डूंगरपुर व दोपहरबाद 3.15 बजे कोटा में आमसभा करेंगे. यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा आज, बीजेपी का दावा- 3 लाख आएंगे… 52 हजार बूथ अध्यक्ष लेंगे हिस्सा
इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर को नागौर व भरतपुर, तीन दिसंबर को जोधपुर तथा चार दिसंबर को हनुमानगढ़, सीकर व जयपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

