देश

Rajasthan Shocking: जयपुर में 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का पुलिस के विरोध में प्रदर्शन

जयपुर के नरेना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची बुधवार को घर के बाहर खेलते हुए अचानक से गायब हो गई थी. बच्ची के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कहीं पर उसका पता नहीं चल पाया. वहीं गुरुवार की सुबह बच्ची का शव पास के एक तालाब में तैरता हुआ पाया गया.

Rajasthan Shocking: जयपुर में 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का पुलिस के विरोध में  प्रदर्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

जयपुर: जयपुर के नरेना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची बुधवार को घर के बाहर खेलते हुए अचानक से गायब हो गई थी. बच्ची के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कहीं पर उसका पता नहीं चल पाया. वहीं गुरुवार की सुबह  बच्ची का शव पास के एक तालाब में तैरता हुआ पाया गया. परिवार वालों की सूचना के बाद पुलिस बच्ची की शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट आने पर पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ रेप हुआ है.

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जब बच्ची की शव परिवार वालों को सौंपना चाही तो परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों ने बच्ची का शव लेने से इनकार कर दिया.  मौके की गंभीरता को देखते हुए परिवार वालों को पुलिस की तरफ से समझाया जा रहा हैं. लेकिन परिवार वालों की मांग है कि जब तक आरोपी को गिफ्तार नहीं किया जाता है तब तब शव नहीं लेंगे. यह भी पढ़े: Rajasthan: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, दो बहनों को पीटने और गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

बता दें कि राज्य में रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. क्योंकि राज्य में एक महीने में सात से ज्यादा रेप के मामले दर्ज किये जा चुके हैं. वहीं  राज्य में रेप की बढ़ती घटनाओंको लेकर लोग अपनी बच्चियों को  बाहर भेजने से डर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).