देश

Indian Railways: यूपी-बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की 369 ट्रेनें रद्द, दर्जनों के रूट और समय बदले

रेलवे ने सोमवार को अलग अलग जोन की करीब 369 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इनमें यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, प. बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ट्रेने शामिल हैं वहीं करीब 38 ट्रेनें आंशिक कैंसिल हुई है.

Indian Railways: यूपी-बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की 369 ट्रेनें रद्द, दर्जनों के रूट और समय बदले
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 7 फरवरी : रेलवे (Indian Railways) ने सोमवार को अलग अलग जोन की करीब 369 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इनमें यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, प. बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश की ट्रेने शामिल हैं वहीं करीब 38 ट्रेनें आंशिक कैंसिल हुई है. रेलवे ने विभिन्न जोन में सोमवार को परिचालन कारणों से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. हालांकि वैसे भी कोरोना काल में रेलवे सीमित संख्या में ही ट्रेन चला रहा है. रेलवे ने सोमवार को 38 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द भी किया गया. वैष्णव ने मध्य रेलवे की ‘किसान रेल’ की 1000वीं यात्रा को हरी झंडी दिखाई

कोहरे की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है वहीं ट्रेनों के संचालन में भी लगातार दिक्कतें आती रहती हैं. इसी को लेकर कई बार ट्रेन अपने तय समय से देरी से चलती हैं. इसी दिक्कत को लेकर वक्त-वक्त पर रेलवे अपनी ट्रेन्स को रिशेड्यूल करता है और कई बार ट्रेन रद्द कर दी जाती हैं. सोमवार को एक बार फिर रेलवे ने कोहरे की वजह से पड़ने वाले असर को देखते हुए 70 से 80 ट्रेनें रद्द की हैं. रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर भारत से चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रेलवे ने वहीं पांच ट्रेन के समय मे बदलाव किया गया है. इसके अलावा 15 गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. पूरी लिस्ट यहां करें चेक

दरअसल पिछले कुछ दिनों से दोहरीकरण, मेंटेनेंस आदि कारणों से रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों का समय परिवर्तन, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जा रहा है, हालांकि रेलवे के अनुसार इसका मैसेज भी संबंधित यात्री के मोबाइल पर कर दिया जाता है. हालांकि रेल मंत्रालय की ओर से इतनी संख्या में ट्रेन रद्द करने का अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है. मंत्रालय के मुताबिक ट्रेनों को परिचालन कारणों से रद्द किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).