देश

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झटका, प्रियंका हुईं बीमार, अब नहीं हो सकेंगी शामिल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी.

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झटका, प्रियंका हुईं बीमार, अब नहीं हो सकेंगी शामिल
Priyanka Gandhi | Photo : X

लखनऊ, 16 फरवरी: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी वजह से वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी. प्रियंका ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को शुभकामनाएं दी. इसके अलावा उन्हें यह आश्वासन भी दिया कि जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार आएगा, तो वो यात्रा में शामिल हो जाएंगी.

दरअसल, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेेश में प्रवेश कर जाएगी. प्रियंका चंदौली जिले में शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने वाली थी, लेकिन, अब तबीयत खराब होने की वजह से नहीं हो पाएंगी. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''मैं उत्सुकतापूर्वक भारत जोड़़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन, बीमार होने की वजह सेे मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है. जैसे ही मेरी तबीयत सुधरेगी, मैं यात्रा में शामिल होऊंगी. तब तक मैं सभी यात्रियों को अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं.

मेरे भाई राहुल और मेरे सभी सहकर्मियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं." बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका शुरुआत उन्होंने मणिपुर से की थी और अब इसका समापन मुंबई में होगा. फिलहाल, यह यात्रा में बिहार में है. यात्रा 16 से 21 फरवरी तक और फिर 24 से 25 फरवरी तक राज्य में घूमेगी। कांग्रेस के अनुसार, 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).