Coronavirus Pandemic: कोरोना से लगातार हो रही मौतों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, ट्विट कर लिखा- जवाबदेही जीरो

कोरोना से लगातार हो रही मौतों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, ट्विट कर लिखा- जवाबदेही जीरो

राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर देश में तेजी के साथ बढ़ रही हैं. इस बीच यह महामारी लोगों को संक्रमित करने के साथ ही तेजी के साथ ही लोगों को अपना शिकार बना रही हैं. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और लोगों की इस महामारी से हो रही मौतों को लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मोदी सरकार (Modi Govt) को लगातर घेरने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और उससे होने वाली मौतों को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की हैं.

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विट कर लिखा, कोविड की दूसरी लहर का चौथा सप्ताह, 2 लाख से ज़्यादा मृतक जवाबदेही ज़ीरो, कर दिया सिस्टम ने ‘आत्मनिर्भर’!, वही इसके पहले सुबह भी एक ट्विट के जरिये राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की. राहुल गांधी ने अपने सुबह के ट्विट में लिखा, इलाज की कमी के चलते अपने प्रियजन खो रहे देशवासियों को मेरी संवेदनाएँ. इस त्रासदी में आप अकेले नहीं हैं- देश के हर राज्य से प्रार्थना व सहानुभूति आपके साथ है. साथ हैं तो आस है. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड-कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, GDP दर में सबसे पीछे

राहुल गांधी का ट्विट:

बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारों की प्रतिबंधो के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य अधिकारीयों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई. 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात