देश

हिंदू विरोधियों का सम्मान और सच्चे गांधीवादियों का अपमान कर रहे राहुल गांधी: भाजपा

भाजपा ने राहुल गांधी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी हिंदू विरोधियों का सम्मान करते हैं लेकिन जब बात सच्चे गांधीवादियों के सम्मान की आती है तो राहुल उनका अपमान करते नजर आते हैं.

हिंदू विरोधियों का सम्मान और सच्चे गांधीवादियों का अपमान कर रहे राहुल गांधी: भाजपा
राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 13 सितंबर : भाजपा ने राहुल गांधी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी हिंदू विरोधियों का सम्मान करते हैं लेकिन जब बात सच्चे गांधीवादियों के सम्मान की आती है तो राहुल उनका अपमान करते नजर आते हैं. भाजपा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा कि, राहुल की प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं. हिंदू विरोधियों का सम्मान करो और सच्चे गांधीवादियों का अपमान करो.

भाजपा ने इस वीडियो में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. तमिलनाडु में पादरी से मुलाकात की आलोचना करते हुए भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान राहुल ने तमिलनाडु में देश विरोधियों और हिंदू विरोधियों का सम्मान किया और केरल पहुंचने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और सच्चे गांधीवादियों का अपमान किया. इसमें कहा गया है कि देश की आजादी के लिए ब्रिटिश के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सच्चे गांधीवादियों केई मैमन और पी गोपीनाथन नैय्यर की याद में बने स्मारक के उद्घाटन में राहुल गांधी को जाना था लेकिन बिना किसी सूचना के अंतिम समय पर राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड में लंपी रोग की रोकथाम के लिए नए दिशा निर्देश जारी

भाजपा ने कहा कि ऐसा कर राहुल गांधी ने सिर्फ इन दोनों का ही अपमान नहीं किया बल्कि हर उस स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. वीडियो में केरल कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के इस कृत्य की वजह से असहज हो गए. भाजपा ने सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस सिर्फ नेहरू खानदान में पैदा हुए लोगों को ही स्वतंत्रता सेनानी मानती है? भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए एक अन्य वीडियो में यह सवाल भी पूछा है कि क्या कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश मे अलगाववाद और अराजकता फैलाना चाहती है?

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).