Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी को बड़ा झटका, लोक सभा की संसद सदस्यता खत्म
राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता 23 मार्च 2023 से रद्द की गई है.
नई दिल्ली, 24 मार्च: कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा (Lok Sabha) सदस्यता रद्द कर दी गई है. 'मोदी सरनेम' मामले में टिप्पणी को लेकर सूरत कोर्ट की ओर से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता 23 मार्च 2023 से रद्द की गई है. गुरुवार को ही सूरत की डिस्ट्रक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

