Rahul Gandhi Defamation Cases: मानहानि मामले में पेश होने के लिए राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंचे, सीएम और डिप्टी सीएम ने किया स्वागत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में अदालत में पेश होने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे. बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने किया.
बेंगलुरु, 7 जून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में अदालत में पेश होने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे. बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने किया.
बेंगलुरु की विशेष अदालत ने भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी है. यह मामला भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे विज्ञापन देने के आरोपों से जुड़ा है. डीके सुरेश की सुरक्षा के आधार पर राहुल गांधी को जमानत दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी.
Karnataka | Special Court in Bengaluru grants bail to Rahul Gandhi in a defamation case filed by the BJP. The case stemmed from allegations of false advertisements against BJP leaders.
On the security of DK Suresh, bail has been granted to Rahul Gandhi. The matter posted to 30th… pic.twitter.com/2NMD6DtOeH
— ANI (@ANI) June 7, 2024
कर्नाटक भाजपा एमएलसी केशव प्रसाद ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था. इसी सिलसिले में राहुल गांधी को शुक्रवार को अदालत में पेश होना है. पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी के झंडे न लाएं और अदालत परिसर में भाजपा के खिलाफ नारे न लगाएं. राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि पिछली भाजपा सरकार परियोजनाओं में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है. इसको लेकर विज्ञापन प्रकाशित कर दुष्प्रचार किया था.
केशव प्रसाद ने दलील दी कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्दारमैया और शिवकुमार ने लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगाए, जिसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 500 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. सीएम सिद्दारमैया और शिवकुमार 1 जून को अदालत में पेश हुए और जमानत हासिल की.
राहुल गांधी भी मामले में एक पक्ष हैं. वो पिछली बार अनुपस्थित रहे. इसके बाद भाजपा नेता के वकील ने मांग की कि उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए. अदालती कार्यवाही के बाद, राहुल गांधी यहां भारत जोड़ो भवन में राज्य के नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसदों के साथ-साथ पराजित उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

