देश

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला-कहा देश में महंगाई के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं?

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला-कहा देश में महंगाई के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credit-ANI Twitter)

नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं?  बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी को राफेल सौदा और महंगाई को लेकर लगातार घेर रहे है.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘रुपया गया 73 पार, महँगाई मचाए हाहाकार. तेल-गैस में लगी है आग, बाजार में मची भागम-भाग. वो 56 इंच के सीने वाले का कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’, कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’?’’

गौरतलब है कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ एक डॉलर की कीमत 73 रुपये 34 पैसे पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे टूटकर 72.91 के स्तर पर बंद हुआ था

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).