देश

भोपाल रोड शो: राहुल गांधी ने फिर मारी आंख

अभी लोग फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद के भीतर आंख मारने का किस्सा नहीं भूले होंगे कि मध्यप्रदेश की राजधानी में सोमवार को चाय पीते हुए ऐसी ही तस्वीर एक बार फिर सामने आई है

भोपाल रोड शो: राहुल गांधी ने फिर मारी आंख
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter@INCCongress)

भोपाल: अभी लोग फिल्म अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद के भीतर आंख मारने का किस्सा नहीं भूले होंगे कि मध्यप्रदेश की राजधानी में सोमवार को चाय पीते हुए ऐसी ही तस्वीर एक बार फिर सामने आई है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. भोपाल में राहुल गांधी का लाल घाटी से रोड शो शुरू हुआ। राहुल का काफिला जब पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया, उसके बाद चाय भी पी.

राहुल गांधी इस दौरान लगभग चार मिनट तक वहां रुके। यहां जमा युवाओं ने राहुल के साथ सेल्फी ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने दुकानदार से समोसा के बारे में कुछ पूछा भी. यह भी पढ़ें: प्रिया प्रकाश वारियर के बाद अब दिशा पाटनी ने आंख मारकर फैन्स के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल

राहुल चाय पी रहे थे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार कर रहे थे. उन्होंने चाय की चुस्की ली और इसी दौरान उनकी आंख भी चल गई। चाय पीने और आंख मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).