Rafale Deal: कांग्रेस ने पूछे सवाल, राफेल पर नए खुलासे के बाद पीएम मोदी चुप क्यों हैं
कांग्रेस पार्टी ने राफेल सौदे को लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है. जेपीसी जांच की अपनी मांग दोहराए जाने के एक दिन बाद पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने राफेल सौदे (Rafale Deal) को लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है. जेपीसी जांच की अपनी मांग दोहराए जाने के एक दिन बाद पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "सौदे से जिस देश को फायदा हुआ, उसने जांच के आदेश दे दिए, लेकिन जिस देश ने करदाताओं का पैसा गंवाया, वह चुप है.
खेड़ा ने कहा,, "प्रधानमंत्री ने फ्रांस और कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया? " कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी सरकार जेपीसी जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है?" कांग्रेस ने शनिवार को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग की. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "भ्रष्टाचार, देशद्रोह, सरकारी खजाने को हुए नुकसान से जुड़े राफेल घोटाले का घिनौना पदार्फाश आखिरकार सामने आ गया है. यह भी पढ़े: Rafale Deal: राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, पूछा- JPC जांच के लिए क्यों तैयार नहीं हैं
कांग्रेस ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और वर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भूमिका की फ्रांस में जांच की जा रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 126 लड़ाकू विमानों की जगह 36 राफेल जेट खरीदने के लिए 7.8 अरब यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किए. कांग्रेस पार्टी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार विरोधी खंड को हटाने पर सवाल उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

