Shocking: बच्चों को डांटता था पड़ोसी, तो लुधियाना की महिला ने उसकी ढाई साल की बेटी को खेत में जिंदा दफनाया, अरेस्ट

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सलेम टाबरी इलाके (Salem Tabri) में एक 35 साल की महिला ने रविवार को अपने पड़ोसी की ढाई साल की बेटी को खेत में जिंदा दफना दिया. जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नीलम (Neelam) को गिरफ्तार कर लिया है.

खेत (File Photo)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सलेम टाबरी इलाके (Salem Tabri) में एक 35 साल की महिला ने रविवार को अपने पड़ोसी की ढाई साल की बेटी को खेत में जिंदा दफना दिया. जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नीलम (Neelam) को गिरफ्तार कर लिया है. गाजियाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या

जानकारी के अनुसार, नीलम और मृत बच्ची का परिवार शिमलापुरी (Shimlapuri) में रहते है और एक दूसरे के पड़ोसी है. मृतक बच्ची के पिता पंजाब पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में सीनियर कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है. आरोप है कि नीलम ने इस अपराध को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि मृत बच्ची का पिता उसके बच्चों को गली में खेलने से रोकता था और उसके बच्चों को बुरी तरह डांटता था. हाल ही में इस बात को लेकर नीलम की बच्ची की पिता से बहस भी हुई थी. जिसके चलते नीलम ने पुलिसकर्मी की बेटी को मारकर बदला लेने का फैसला किया.

रविवार दोपहर में मौका देखकर नीलम ने बच्ची को अगवा कर लिया और अपनी स्कूटी पर बैठाकर सलेम टाबरी के एक खेत में ले गई. उसने एक छोटा सा गड्ढा खोदा और बच्ची को वहीं जिंदा दफना दिया.

देर शाम बच्चे के परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई. ज्वाइंट सीपी (सिटी) तुरंत जांच के लिए मौके पर पहुंचे. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद नीलम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा “हम महिला को खेत में ले गए और दबे हुए बच्चे को बरामद किया. बच्ची को तुरंत डीएमसी अस्पताल (DMC Hospital) ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है.”

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट