Punjab: भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिये 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल बर्बाद

कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने आप को बेनकाब करते हुये ट्वीटर पर पंजाब सरकार के आदेश को साझा किया है. इस आदेश में राजस्व एवं पुनर्वास विभाग को शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्त को शपथग्रहण समारोह की तैयारियों की लिये 2.61 करोड़ रुपये जारी करने के लिये कहा गया है. इस शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है.

भगवंत मान (Photo: ANI)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान (Bhagwant Mann) के शपथग्रहण समारोह के लिये शहीदे आजम भगत सिंह (Bhagat Singh) के गांव खटकर कलां में 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटायी जा रही है. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) में आप ने 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है. आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का शपथग्रहण समारोह 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में होना है. Punjab: भगवंत मान ने सांसद पद से दिया इस्तीफा, कहा- पंजाब के लोगों की सेवा करने की मिली नई जिम्मेदारी

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किं ग के लिये गांव की 40 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल हटायी जा रही है. गेहूं की कटाई अप्रैल से शुरू होती है. पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद सोमवार को खटकर कलां में तैयारियों का जायजा लेने के लिये पहुंचे.

किसानों को कहा गया है कि वे अपनी खड़ी फसल हटा लें और उसके बदले उन्हें प्रति एकड़ करीब 46 हजार रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. अधिकारियों ने जरूरत पड़ने पर और अधिक भूमि से फसल हटाने की बात से इनकार नहीं किया है.

भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि वे 16 मार्च को भारी संख्या में खटकर कलां पहुंचे. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पुरूष बसंती पगड़ी और महिलायें बसंती चादर डाल कर आयें. उन्होंने कहा कि उस दिन खटकर कलां को बसंती रंग में रंग दिया जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड