Punjab: कलह के बीच पंजाब कांग्रेस के सांसदों की दिल्ली में बैठक
नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के कदम पर चर्चा करने के लिए दोनों सदनों के पंजाब कांग्रेस सांसद रविवार दोपहर प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर बैठक कर रहे हैं.
नई दिल्ली, 18 जुलाई : नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के कदम पर चर्चा करने के लिए दोनों सदनों के पंजाब कांग्रेस सांसद रविवार दोपहर प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर बैठक कर रहे हैं. राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाजवा ने राज्य के सभी सांसदों को आमंत्रित किया है. मनीष तिवारी समेत कई सांसद पार्टी आलाकमान के इस कदम का विरोध कर रहे हैं.
बाजवा ने कहा, "पंजाब के कांग्रेस सांसदों को किसानों के मुद्दे पर बैठक के लिए और पार्टी के कुछ मुद्दों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है." यह बयान शनिवार को दो बैठकों के बाद आया है . पहली बैठक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी के राज्य प्रभारी हरीश रावत के बीच चंडीगढ़ में और दूसरी बैठक में अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह, प्रताप सिंह बाजवा और मुख्यमंत्री के बीच हुई. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कानपुर में महिला को अगवा कर झाड़ियों में रेप, लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका
यह दोहराते हुए कि वह अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय को स्वीकार करेंगे, अमरिंदर सिंह ने रावत के साथ बैठक को उपयोगी करार दिया है. उन्होंने कहा है कि बाद में सोनिया गांधी के साथ उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर बात की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

