भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में अलर्ट, सुरक्षा संकट के बीच स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है.

Drone Attack | ANI

चंडीगढ़: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस ने गुरुवार को दी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी ज़िला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन अलर्ट

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. स्कूलों और कॉलेजों के बंद रहने के दौरान किसी भी तरह की कोचिंग क्लास या सामूहिक कार्यक्रम पर भी रोक रहेगी.

स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद

पंजाब में अलर्ट

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है. भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है. पंजाब में अब हाई अलर्ट है. पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में अब रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा. पठानकोट, अमृतसर सहित कई जिलों में प्रशासन ने ब्लैक आउट कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड