पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 15 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

राजधानी दिल्ली के बाद अब पड़ोसी राज्य पंजाब ने भी प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 15 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 5 सौ 16 है.

स्कूली छात्र (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: हाल ही में राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा का ऐलान किया है. इस दौरान सरकार ने कहा कि 11 मई से 30 जून तक बच्चों की छुट्टी रहेगी और इस दौरान किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा. बता दें कि कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद हैं.

राजधानी दिल्ली के बाद अब पड़ोसी राज्य पंजाब (Punjab) ने भी प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 15 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 5 सौ 16 है. इसके अलावा प्रदेश में इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ जानें से 27 लोगों की मौत हो चूकी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की

वहीं बात करें पूरे देश में तो इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 52 हजार 9 सौ 52 हो गई है. इसमें से अब भी 35 हजार 9 सौ 2 मरीज सक्रिय हैं और 17 सौ 83 लोगों की मौत हो चूकी है. देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से अबतक 15 हजार 2 सौ 67 लोग पूरी तरह से ठीक हो चूके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी