फिर जागा सिद्धू का पाक प्रेम, दोनों देशों की तुलना कर इस मामले में पकिस्तान को बताया बेहतर
सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम इस बार हिमाचल प्रदेश के कसौली में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान देखने को मिला. कसौली लिटरेचर फेस्टिवल के पहले सत्र में चर्चा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा को दक्षिण भारत की यात्रा से बेहतर करार दिया.
नई दिल्ली: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान सेना प्रमुख को गले लगाने का विवाद अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि उनका पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर उभर आया. इस बार तो नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान की तुलना कर डाली और तो और उन्होंने पाकिस्तान को भारत से बेहतर बता डाला. शुक्रवार को कसौली में दिए विवादित बयान से सिद्धू ने एक बार साफ कर दिया है कि उनका पाकिस्तानी मोह अभी छुटा नहीं है.
सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम इस बार हिमाचल प्रदेश के कसौली में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान देखने को मिला. कसौली लिटरेचर फेस्टिवल के पहले सत्र में चर्चा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा को दक्षिण भारत की यात्रा से बेहतर करार दिया.
दक्षिण भारत से बेहतर है पाकिस्तान
सिद्धू ने कहा कि "आप पाकिस्तान में कहीं भी यात्रा कर लो, वहां न तो भाषा बदलती है, न ही खाना बदलता और न ही लोग बदलते हैं, जबकि दक्षिण भारत में जाने पर भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है. आपको दक्षिण भारत में रहने के लिए अंग्रेजी या तेलुगु सीखनी पड़ेगी, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा जरूरी नहीं है." सिद्धू के इन बातों से साफ जाहिर है कि उनका यह पकिस्तान प्रेम एक नया विवाद खड़ा करेगा, और इस बार यह पहले से बड़ा हो सकता है क्यों कि उन्होंने दोनों देशों की तुलना कर पाकिस्तान को बेहतर बताया है. यह भी पढ़ें- एमजे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर पहली बार बोले अमित शाह, कहा-देखना पड़ेगा ये सच है या झूठ
बात दें कि इससे पहले सिद्धू ने पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाक सेना प्रमुख को गले लगाया था जिसकी देश भर में खूब आलोचना हुई थी.
इस दौरान सिद्धू ने बाजवा और पाकिस्तान की तारीफ के जमकर राग गाए थे. इतना ही नहीं इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा था, 'मैं एक मोहब्बत का पैगाम हिन्दुस्तान से लाया था, जितनी मोहब्बत मैं लेकर आया था, उससे 100 गुना ज्यादा मोहब्बत मैं वापस लेकर जा रहा हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

