Punjab: अमृतसर पुलिस ने बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीकेआई के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े दो आरोपियों, करजप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, को गिरफ्तार किया है.

अमृतसर, 1 जून : पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीकेआई के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े दो आरोपियों, करजप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, को गिरफ्तार किया है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने इसे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था. उसने तरनतारन के वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और गोइंदवाल साहिब निवासी गुरलाल सिंह को 30 बोर की पिस्तौल उपलब्ध कराई थी. दोनों को अमृतसर में एक फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया गया था. यह घटना जबरन वसूली का हिस्सा थी, जिसमें जीवन फौजी ने कनाडा में रहने वाले दुकान मालिक के रिश्तेदार से फिरौती मांगी थी. इस गोलीबारी का मकसद दहशत फैलाकर पैसे वसूलना था. यह भी पढ़ें : Jhansi Railway Station: जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों में हुआ विवाद, जमकर चले लात घुसे, झांसी रेलवे स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने गुरलाल सिंह के खुलासे के आधार पर हथियार बरामद करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान गुरलाल ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में गुरलाल के बाएं पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पंजाब डीजीपी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है. उसके दो साथियों, तरनतारन के वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और गोइंदवाल साहिब निवासी गुरलाल सिंह उर्फ हरमन, को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बीकेआई का सक्रिय सदस्य जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में व्यक्तियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का संचालन कर रहा था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब पुलिस आतंकी मॉड्यूल को कुचलने और क्षेत्र में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के अपने मिशन पर अडिग है." पंजाब पुलिस ने इस ऑपरेशन को आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. डीजीपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स