देश

पंजाब: युवक ने परिवार के 5 सदस्यों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद किया सुसाइड

पंजाब के एक गांव में 27 वर्षीय एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मोगा के पास के गांव नाठुवल में हुई.

पंजाब: युवक ने परिवार के 5 सदस्यों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद किया सुसाइड
प्रतीकात्म तस्वीर (फाइल फोटो )

चंडीगढ़: पंजाब के एक गांव में 27 वर्षीय एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मोगा के पास के गांव नाठुवल में हुई. अधिकारी ने कहा कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपनी दादी, पिता, मां, बहन और तीन वर्षीय भांजी (बहन की बेटी) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

वहीं इस घटना में गोली मारने वाले उसके दादा गोली लगने से घायल हुए हैं. जिनका पास के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया. जो पुलिस इस पूरे घटना की जांच पड़ताल में लग गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).