Pune Shocker: पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधवा महिला से गैंगरेप मामले में 5 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
महाराष्ट्र की पुणे ग्रामीण पुलिस ने शिरूर में एक विधवा से कथित रूप से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
- Read in
- English
Pune Shocker: महाराष्ट्र की पुणे ग्रामीण पुलिस ने शिरूर में एक विधवा महिला से कथित रूप से रेप के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं तीन अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने महिला को विधाव होने का फायदा उठाकर अलग- अलग स्थानों पर उसके साथ रेप किया. महिला के साथ यह घिनौनी हरकत करने वाले आरोपियों में मौली पवार, रजाक पठान, कालू वालुंज, विट्ठल काले, राजेश उर्फ पप्पू गायकवाड़, आकाश गायकवाड़, संदीप वालुंज और नवनाथ वलुंज के नाम शामिल हैं.
पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि शिरूर में एक महिला का कई लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने निर्भया की एक टीम बनाकर महिला के पास भेजा. वहां पहुंची टीम ने महिला संपर्क करने के बाद पीड़िता ने सारी बातें पुलिस को बताई. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम
पीड़िता के साथ घटित इस वारदात को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से इंस्पेक्टर सुरेशकुमार राउत (Inspector Sureshkumar Raut) ने बताया कि "पीड़िता, जो एक विधवा है. जिसका ये सभी आरोपियों ने फायदा उठा कर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे. इंस्पेक्टर राउत के अनुसार पीड़िता के साथ इन आरोपियों ने अप्रैल और मई 2021 के बीच अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया.
इंस्पेक्टर राउत के अनुसार पीड़िता आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाना चाहती थी. लेकिन उसके पास इस मामले के कैसे शिकायत दर्ज करवाई जाये, जानकारी नहीं होने की वजह से केस दर्ज नहीं करवा सकी. पुलिस ने गिरफ्तार इन आरोपियों के खिलाफ रेप के साथ ही भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किये हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

