पुलवामा आतंकी हमले के बाद रोकी गई क्रॉस LOC बस सेवा, स्थिति तनावपूर्ण

सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पुंछ-रावलकोट साप्ताहिक (एलओसी) बस सेवा सोमवार को स्थगित कर दी गयी.

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Twitter)

जम्मू: सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पुंछ-रावलकोट साप्ताहिक (एलओसी) बस सेवा सोमवार को स्थगित कर दी गयी.

पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों और हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद शुक्रवार को जम्मू शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था.

पुंछ के जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मौजूदा कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्रॉस एलओसी (नियंत्रण रेखा) बस सेवा स्थगित कर दी गयी है.’’

उन्होंने बताया कि बस सेवा रोके जाने के बारे में यात्रियों को भली भांति अवगत करा दिया गया है .

एलओसी के आर-पार कारोबार के मुद्दे पर यादव ने कहा कि रविदास जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी होने के कारण मंगलवार को यह नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हालात की समीक्षा करने के बाद दोनों तरफ से कारोबार पर फैसला लिया जाएगा.’’

हर सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक इस तरफ से पुंछ जिले में चाकन दा बाग और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट से व्यापार होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स