Pulwama Encounter: पुलवामा एनकाउंटर में जवान शहीद, आतंकी ढेर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
श्रीनगर, 28 फरवरी : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और फिलहाल पदगामपुरा इलाके में मुठभेड़ जारी है.
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. यह भी पढ़ें : Umesh Pal Murder Case: यूपी पुलिस ने जिसका किया एनकाउंटर, उसकी पत्नी ने अपनी जान को बताया खतरा
सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

