Prophet Muhammad Row: दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन, गिरफ्तारी की उठी मांग

दिल्ली की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है। मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की

दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नुपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन (Photo Credits ANI)

Prophet Muhammad Row: दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid ) में जुमे की नमाज के बाद भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया है। मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया। बीते दिनों पैगंबर मोहम्मद पर उनके विवादास्पद बयान के बाद से ही यह बवाल बढ़ता ही जा रहा है। देश विदेश में इस बयान की निंदा की गई, इसी के चलते बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी.

अब दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर के खिलाफ नारेबाजी की गई. यह भी पढ़े: Delhi: नूपुर शर्मा के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने लोगों को हटाया, अब स्थिति नियंत्रण में

इस मसले पर नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हेट स्पीच मामले में केस भी दर्ज किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने नूपुर को जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराने पर सुरक्षा भी प्रदान की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड