Priyanka Gandhi On NEET Protest: 'छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?' प्रियंका गांधी ने PM मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
NEET-UG पेपर लीक को लेकर लंबे समय तक चले छात्र आंदोलन और विपक्ष के दबाव के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बदलाव किया. इसी बीच सरकार ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 भी संसद में पेश किया.
Priyanka Gandhi on NEET Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में NEET-UG पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पेलेट गन और हथियारों का इस्तेमाल किया गया और सवाल उठाया कि इसका आदेश किसने दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरे देश के सामने इसका जवाब देना चाहिए. Priyanka Gandhi Targets PM Modi Over Pralhad Joshi's Appointment: प्रियंका गांधी के बयान पर सदन में हंगामा, किरेन रिजिजू ने मांगी माफी; शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति पर छिड़ा विवाद
'पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?'
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया.
उन्होंने कहा, "देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे? पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? क्या प्रधानमंत्री ने दिया या गृह मंत्री ने? इसका जवाब देश मांग रहा है."
बिहार में AK-47 इस्तेमाल का भी किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने बिहार में हुए छात्र प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विरोध प्रदर्शन के दौरान AK-47 का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, बाद में सिवान जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भीड़ नियंत्रण के दौरान AK-47 का इस्तेमाल अनधिकृत और अनुचित था. मामले में संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया.
अस्पताल में घायल छात्रा की मां से मुलाकात का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने बताया कि वह हाल ही में दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पुलिस लाठीचार्ज में घायल छात्रा से मिलने गई थीं. उन्होंने कहा कि छात्रा की मां ने उनसे कहा कि सुबह से कई बड़े नेता अस्पताल आ रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं, लेकिन उनकी बेटी की इस हालत के जिम्मेदार लोग भी वहां पहुंच रहे हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा कि उस मां का दर्द आज भी उनके मन में गूंज रहा है. उन्होंने इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि एक मासूम छात्रा पर इतना अत्याचार करने की जरूरत क्यों पड़ी.
शिक्षा व्यवस्था पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिससे करोड़ों छात्र प्रभावित हुए, लेकिन अब तक किसी बड़े पेपर लीक माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बनाकर परीक्षा प्रणाली का अत्यधिक केंद्रीकरण कर दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के कुल बजट में शिक्षा पर होने वाला खर्च लगातार घट रहा है.
'छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?'
पेपर लीक आंदोलन के बाद बदला था शिक्षा मंत्रालय
NEET-UG पेपर लीक को लेकर लंबे समय तक चले छात्र आंदोलन और विपक्ष के दबाव के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बदलाव किया. इसी बीच सरकार ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 भी संसद में पेश किया.