संसद में राहुल गांधी के आंख मारने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर ने दिया ऐसा रिएक्शन
लोकसभा में आज अस्विश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है
लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच काफी बहस हुई और अब भी ये जारी है. लेकिन राहुल गांधी ने आज यहां जमकर सुर्खियां बटोरी. एक तरफ जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर सभी को चौंका दिया वहीं दूसरी और लोकसभा में उनके आंख मारने का स्टाइल भी चर्चा में रहा. सोशल मीडिया पर उनके आंख मारने को लेकर कई सारे मीम्स देखने को मिले और कहीं न कहीं लोग उनकी तुलना विंक सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर से भी करने लगे.
इंटरनेट पर वीडियोज देखने को मिले जिसमें राहुल की तुलना प्रिय की स्टाइलिश अदाओं से की गई. इसके बाद अब खुद प्रिया प्रकाश वारियर ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राहुल की तस्वीर देखने के बाद प्रिया भी काफी खुश हुईं हैं.
एक न्यज चैनल को दिए हुए अपने बयान में प्रिया ने कहा,”ये बेहद ही स्वीट जेस्चर था. मैं खुश हूं कि फिल्म में ये मेरा सिग्नेचर मूव था और वहीं से मैंने शुरुआत की थी. आज मैं बहुत ही खुश हूं.”
Wink sensation Priya Prakash Varrier says "Rahul Gandhi's wink was a sweet gesture" pic.twitter.com/4OoeE2jd7z
— ABP News (@abpnewstv) July 20, 2018
खैर अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तो जारी है. लेकिन राहुल गांधी के पीएम मोदी को गले लगाने के विषय पर और उनके आंख मारने के स्टाइल पर आपकी क्या राय है ये हमें कमेंट्स सेक्शन में जरूर बताएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

