मध्यप्रदेश: रायसेन जिले में निजी बस अनियंत्रित हो कर नदी में गिरी, 6 की मौत 19 घायल
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को लगभग एक बजे इंदौर से छतरपुर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर रीछन नदी में जा गिरी.
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को लगभग एक बजे इंदौर से छतरपुर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर रीछन नदी में जा गिरी.
इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है. वहीं 10 घायल यात्रियों का रायसेन के अस्पताल में इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले, भारत के साथ ‘एक्सीडेंटल वॉर’ की आशंका से इनकार नहीं
पुलिस के अनुसार, राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है. इंदौर से छतरपुर की ओर जा रही बस में 45 यात्री सवार थे. बस पुल से गुजरते समय अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरी. हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

