प्रधानमंत्री मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी शामिल होंगे. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस कार्यक्रम में दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से वर्चुअली जुड़ेंगे.
नई दिल्ली,18 जनवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी शामिल होंगे. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस कार्यक्रम में दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से वर्चुअली जुड़ेंगे. वहीं मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी देश के विभिन्न शहरों से ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरु होने के बाद से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी अब तक पांच बार (30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर, 27 दिसंबर और 8 जनवरी, 2024) लाभार्थियों के बातचीत कर चुके हैं. यह भी पढ़ें : मणिपुर: थौबल में भीड़ के हमले में बीएसएफ के तीन जवान घायल, कर्फ्यू लगाया गया
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन (17-18 दिसंबर) विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ आमने-सामने भी बातचीत की थी. देश भर में बड़े पैमाने पर चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्ति है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे.
15 नवंबर, 2023 को शुरू हुई इस विकसित भारत संकल्प यात्रा ने दो महीने के भीतर ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ महज दो महीने में ही 15 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं. यह यात्रा देश के 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर कर चुकी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों में अभियान शुरू होने के बाद लोगों की भागीदारी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई. जहां चौथे सप्ताह के अंत में 13 दिसम्बर, 2023 को यात्रा 2.06 करोड़ लोगों तक पहुंची थी, वहीं पांचवें सप्ताह के अंत में 22 दिसम्बर, 2023 को यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ हो गई.
अगले चार हफ्तों में, यात्रा में 10 करोड़ लोग शामिल हुए, इससे इसने 15 करोड़ प्रतिभागियों का आंकड़ा पार कर लिया. 17 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा डैशबोर्ड में 15.34 करोड़ प्रतिभागियों ने 2.21 लाख ग्राम पंचायतों और 9,541 शहरी स्थानों को कवर किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

