Petrol and Diesel Price 26th May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में चौथे दिन वृद्धि जारी, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन रविवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए...
Petrol and Diesel Price 26th May: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन रविवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए. डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.67 रुपये, 73.73 रुपये, 77.28 रुपये और 74.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.64 रुपये, 68.40 रुपये, 69.83 रुपये और 70.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.